RASHIFAL: 03 दिसंबर 2023 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन………. और किस राशि की चमकेगी किस्मत

मेषः

मेष राशि के लोगों के लिये उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। सपने और कल्पनाएं साकार करने का समय है। अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से करना और समन्वय बनाकर रखना आपको सफल बनाएगा। युवाओं के अपने भविष्य को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

वृषः

आज दिल की बजाए दिमाग से काम ले। थोड़ी सी सावधानी बरतने से आपके सभी कार्य व्यवस्थित तरीके से होते जाएंगे। बच्चों के भविष्य संबंधी कुछ योजनाएं बनेगी। हिम्मत और साहस द्वारा असंभव कार्य को भी आसानी से संभव बना लेंगे।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुनः

किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा और आप अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, सिर्फ उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर ले।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

कर्कः

आज दिनचर्या खुशनुमा व्यतीत होगी। काफी समय बाद नजदीकी संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर होने से सभी आनंदित होंगे। किसी प्रिय मित्र की मुसीबत में उसकी मदद करने से आपको हार्दिक खुशी प्राप्त होगी। घर में नवीन वाहन की भी खरीदारी संभव है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

सिंहः

पुराने चल रहे तनाव और थकान से राहत पाने के लिए आध्यात्मिक तथा रुचि पूर्ण गतिविधियों में भी व्यतीत करें। इससे आप शारीरिक और मानसिक सुकून महसूस करेंगे। युवाओं और विद्यार्थियों प्रतियोगिता संबंधी परिणाम उनके पक्ष में आ सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कन्याः

अपने अथक प्रयासों से आज आपको अपनी किसी समस्या का समाधान मिल जाएगा। वरिष्ठ व्यक्तियो की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही फायदा होगा। किसी नन्हे मेहमान की किलकारी संबंधित शुभ सूचना भी मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें:  PANCHANG: 03 दिसंबर 2023 का पंचांग.........कब है कालाष्टमी व्रत?...........रोग, दोष, भय से बचने के लिए ऐसे करें काल भैरव की पूजा..........पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

तुलाः

सुखद दिन रहेगा। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। विद्यार्थियों को भी उच्च अध्ययन व अनुसंधान हेतु विदेश जाने के लिए किए गए प्रयासों में कुछ उम्मीद मिलेगी। इन्वेस्टमेंट करने का विचार है तो तुरंत कर दे।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिकः

कोई पैतृक संपत्ति संबंधी मामला चल रहा है, तो उसे सुलझाने मैं किसी की मदद भी मिल जाएगी। इस समय भाग्य और कर्म दोनों आपके पक्ष में हैं। कुछ नवीन कार्यों की भी योजनाएं बनेंगी। कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

धनुः

पिछले कुछ समय से चल रहा कोई विवाद आपसी सामंजस्य से सुलझ जाएगा और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। संतान के करियर संबंधी कोई सूचना मिलने से घर में उत्साह भरा वातावरण रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

मकरः

पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में कुछ ठहराव आएगा। कोई पारिवारिक समस्या आज किसी के सहयोग से हल हो जाएगी। जिससे सभी लोग राहत महसूस करेंगे। आप भी अपनी कुशल क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा भी बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभः

आज संपर्कों अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी। युवाओं को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, साथ ही आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

इसे भी पढ़ें:  BALRAMPUR-RAMANUJGANJ: जिले के दोनों विधानसभा में भाजपा की जीत.............श्री रामविचार नेताम और श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने दर्ज की जीत

मीनः

सोचे हुए कार्य आज समय पर पूरे हो जाएंगे और आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मनोरंजन आमोद-प्रमोद में भी व्यतीत होगा। आप अपनी समझदारी और सूझबूझ द्वारा किसी मित्र की समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। आपका पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति समर्पित होना आपको सफल करेगा।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!