RASHIFAL: 03 अगस्त 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन………. और किस राशि की चमकेगी किस्मत
3 अगस्त, शनिवार के ग्रह-नक्षत्र छत्र योग बना रहे हैं। शनिवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार करने वाले हैं। साथ ही आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इस दिन सिद्धि योग, शश योग और पुनर्वसु नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज के दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ 5 राशियों को मिलेगा। आइए जानते हैं आज यानी 3 अगस्त का दिन किन किन राशियों का किस्मत चमकाने वाला है।
मेषः
मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। आज मनोकामना पूरी हो सकती है। रुका हुआ या उधार दिया पैसा मिल सकता है। भाई-बहनों से चल रहा मनमुटाव दूर होगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
वृषः
निवेश करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका मार्गदर्शन करें। इससे वे परीक्षा में उचित ध्यान दे पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुनः
संतान की किसी उपलब्धि की वजह से मन खुश रहेगा। वित्तीय योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। पिछले कुछ समय से चल रही भागदौड़ से राहत पाने के लिए कुछ समय प्रकृति के निकट भी व्यतीत करे।
भाग्यशाली रंग- केसरी, भाग्यशाली अंक- 6
कर्कः
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन उन्नति दायक है। कोई भी खास कार्य करते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन आपके लिए वरदान रहेगा। पैतृक संबंधित कोई मामला फंसा हुआ है, तो उसका भी समाधान मिलेगा।
भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक– 9
सिंहः
दैनिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। सुकून पाने के लिए कुछ समय खुद के लिए भी जरूर व्यतीत करें। आत्म अवलोकन करने से आपको कई समस्याओं का हल मिलेगा तथा मानसिक शांति भी अनुभव होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
कन्याः
प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो निश्चित सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक तौर से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। संबंध मधुर बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
तुलाः
घर में सुधार संबंधी योजना बन सकती है। रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने से जानकारियां हासिल होंगी। किसी को उधार दिया हुआ या फंसा पैसा वापस मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिकः
अपने विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। इससे आपको मानसिक सुकून बना रहेगा। आज किसी दीर्घकालिक लाभ की योजना पर भी पारिवारिक विचार विमर्श हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता का समाधान मिलने से मानसिक शांति रहेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
धनुः
कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन विवेक और चतुराई से काम लेना आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। सिर्फ किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार अवश्य कर ले। किसी व्यक्तिगत समस्या का भी समाधान मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3
मकरः
आज कुछ ऐसे कार्य संपन्न होंगे, जिसमें आपकी रचनात्मकता उभरकर आएगी। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों पर भी ध्यान दें। घर की जिम्मेदारियों और रखरखाव में समय व्यतीत करने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभः
किसी भी नकारात्मक परिस्थिति से परेशान होने की बजाय समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। कोई पॉलिसी आदि मैच्योर होने के कारण निवेश संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
मीनः
प्रभावशाली लोगों के सानिध्य का मौका मिलेगा और महत्वपूर्ण तथा ज्ञानवर्धक जानकारियां भी मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी। दैनिक व रोजमर्रा के कार्य भी यथावत चलते रहेंगे। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
नोट : यह तमाम जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रही है, ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।