RASHIFAL: 02 दिसंबर 2023 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन………. और किस राशि की चमकेगी किस्मत

मेषः

मेष राशि के लिए उत्तम ग्रह स्थिति बन रही है। सभी प्रकार के रिश्तो में सुधार आएगा और चारों तरफ से खुशियां महसूस होगी। अगर कोई सरकारी कार्य रुका हुआ है, तो उसे पूरा करने में किसी की सहायता भी मिलेगी। घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधित कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। 

भाग्यशाली रंग– गहरा पीला, भाग्यशाली अंक– 3

वृषः

 घर-परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखने तथा देखभाल करने में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा तथा भविष्य संबंधी कोई योजना भी बनेगी। आपकी किसी परेशानी में आपके मित्र आपकी मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। और आपकी समस्या का निवारण भी हो जाएगा। 

 भाग्यशाली रंग– क्रीम, भाग्यशाली अंक– 9

मिथुनः

ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। किसी भी काम को लेकर उम्मीद से ज्यादा बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में विघ्न बाधाएं आ रही थी, आज वह आपकी सूझबूझ से बहुत ही सहज और आसान तरीके से हल हो जाएंगे।

भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक– 9

कर्कः

कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में व्यतीत करना रोजमर्रा के तनाव से मुक्ति पाने का उत्तम साधन है। अगर प्रॉपर्टी या वाहन के खरीद-फरोख्त की कोई योजना बन रही है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। इस समय की गई डील फायदेमंद रहेगी। 

भाग्यशाली रंग– गुलाबी, भाग्यशाली अंक– 2

सिंहः

आज किसी मित्र की मदद से आपकी कोई समस्या हल होगी और आप मानसिक रुप से भी सुकून महसूस करेंगे। कोई रुका हुआ पैसा भी हो सकता है। आपकी योजनाबद्ध तथा डिसिप्लिन तरीके से कार्य करने की प्रणाली आपको सफलता देगी। 

इसे भी पढ़ें:  PANCHANG: 02 दिसंबर 2023 का पंचांग.........इस दिन मनाया जायेगा उत्पन्ना एकादशी......... जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय, विधि और मंत्र..........पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत

भाग्यशाली रंग– केसरिया, भाग्यशाली अंक– 1

कन्याः

पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य के लिए प्रयासरत है, आज आपकी वह मेहनत सफल होने वाली है। स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बनी हुई थी, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों की कागजी कामों में आ रही समस्या दूर होगी।

भाग्यशाली रंग– जामुनी, भाग्यशाली अंक– 9

तुलाः

अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकाले, इससे रोजमर्रा की तनाव व थकान से राहत मिलेगी। युवा वर्ग को कोई बेहतरीन जॉब मिलने संबंधी सूचना मिलेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक रूप से मदद करके आपको आत्मिक खुशी महसूस होगी। 

भाग्यशाली रंग– आसमानी, भाग्यशाली अंक– 7

वृश्चिकः

आपने अपने किसी व्यक्तिगत कार्य को लेकर योजना बनाई हुई है, तो आज उसे तुरंत कार्य रूप देना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को पढ़ाई करियर से संबंधित समस्याओं का निवारण मिलेगा। और आप एकाग्रता से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। सिर्फ थोड़ी सूझबूझ और समझदारी से कार्य करने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग– हरा, भाग्यशाली अंक– 4

धनुः

नवीन कार्यों की योजनाएं बनेगी तथा उनका कार्य रूप देने के लिए कुछ लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा। इस समय आत्म विश्लेषण द्वारा स्वयं के व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाने का प्रयास करें, इससे आपका आत्मविश्वास भी पड़ेगा। स्थान परिवर्तन के संभावनाएं प्रबल होंगी। 

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक– 2

मकरः

किसी भी परिस्थिति में सकारात्मक रहे तथा अनुभवी लोगों का सानिध्य भी करें। इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक निखार आएगा। संतान की शिक्षा व करियर आदि से संबंधित भी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। किसी विशेष प्रयोजन को लेकर यात्रा भी संभव है।

इसे भी पढ़ें:  BANK RECRUITMENT: IDBI बैंक में 2100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू........... ग्रेजुएट्स को मौका.............. 30 और 31 दिसंबर को एग्जाम

भाग्यशाली रंग– बादामी, भाग्यशाली अंक– 6

कुंभः

समस्याएं तथा अवरोधों से राहत मिलेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग भी आपको मिलेगा। आपका कोई व्यक्तिगत काम आज सफलतापूर्ण संपन्न होगा। जिससे आपके अंदर खोया हुआ आत्म विश्वास पुनः जागृत होगा। 

भाग्यशाली रंग– ऑरेंज, भाग्यशाली अंक– 8

मीनः

दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर ले, क्योंकि आज दोपहर बाद कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। साथ ही आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा। 

भाग्यशाली रंग– सफेद, भाग्यशाली अंक– 5


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!