RASHIFAL: 01 नवंबर 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन…………..और किस राशि की चमकेगी किस्मत

आज का राशिफल 1 नवंबर दिन शुक्रवार को चंद्रमा शुक्र ग्रह की राशि तुला पर संचार करने वाले हैं, जिससे सुनफा योग का निर्माण हो रहा है। सुनफा योग के साथ आज प्रीति योग और स्वाति नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा:
मेष: किसी समस्या को सुलझाने में वरिष्ठों का मार्गदर्शन उपयोगी होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में योगदान प्रशंसनीय रहेगा। संतान संबंधी किसी समस्या के समाधान से बड़ी चिंता समाप्त होगी। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6
वृष: मुश्किल समय में अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन वरदान साबित होगा। कार्य करने से पहले पूरी योजना बनाएं, इससे नुकसान से बचेंगे। बच्चों से संबंधित समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 9
मिथुन: पारिवारिक या व्यवसाय से जुड़े मामले आपसी सूझबूझ से सुलझ सकते हैं। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2
कर्क: समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में सामंजस्य बना रहेगा। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2
सिंह: सुख-सुविधाओं पर खर्च से खुशी मिलेगी। प्रॉपर्टी या शेयर्स में निवेश करने का समय अनुकूल है। दृढ़ निश्चय सफलता देगा। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6
कन्या: लंबी यात्रा का कार्यक्रम बना रहे हैं, तो सुखद परिणाम मिलेंगे। रिश्तेदारों के बीच चल रहे मतभेद आपकी सूझबूझ से समाप्त होंगे। भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 8
तुला: आत्म आकलन और परिश्रम पर भरोसा रखना लाभदायक होगा। घर या व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की योजना हो, तो कार्यवाही शुरू कर सकते हैं। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 4
वृश्चिक: आपके प्रयासों से रुके हुए कामों में गति आएगी। भावुकता से बचते हुए चतुराई से काम लें, इससे परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7
धनु: अपनी गलतियों को स्वीकार कर उनसे सीखना तरक्की देगा। दैनिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से निपटाने से कार्यों के लिए समय मिलेगा। भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 8
मकर: किसी मित्र से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। हर परिस्थिति का सामना करने का साहस रहेगा। वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह भाग्योदयकारी होगी। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 4
कुंभ: दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें। रुचि पूर्ण कार्यों में समय बिताने से नई ऊर्जा मिलेगी। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5
मीन: लाभदायक संपर्क बनेंगे। आपकी योग्यता और विचारों को विशेष स्थान मिलेगा। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में समय बितेगा। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3
नोट: यह जानकारी केवल जनरुचि के उद्देश्य से दी गई है। ज्योतिषीय और धार्मिक उपायों का पालन अपनी व्यक्तिगत आस्था और विश्वास के आधार पर करें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सुझाव देना है, किसी परिणाम की गारंटी नहीं। कृपया अपनी श्रद्धा और विवेक से इन उपायों को अपनाएं।