RASHIFAL: 01 दिसंबर 2023 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन………. और किस राशि की चमकेगी किस्मत
मेषः
आज दिन भर दौड़-धूप की अधिकता रहेगी, लेकिन साथ ही सफलता मिलने की खुशी में आपके ऊपर थकान हावी नहीं होगी। दिन बहुत अधिक लाभकारी है। अपने उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से कुछ बेहतर सीखने को मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5
वृषः
अनुकूल ग्रह स्थिति है, इसका भरपूर सदुपयोग करें। आज पैतृक संपत्ति अथवा वसीयत से जुड़े मामले हल हो सकते हैं, इसके लिए प्रयासरत रहें। घर में कोई धार्मिक आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेंगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
मिथुनः
कोई रुका हुआ काम बन जाएगा, जिससे आपका हौसला और आत्मविश्वास भी बना रहेगा। अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहे। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान अथवा मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9
कर्कः
किसी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव वरिष्ठ लोगों के सहयोग से हल हो जाएंगे और प्रॉपर्टी के जुड़े किसी भी मामले में सफलता प्राप्त होगी। अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होने से मन में सुकून रहेगा। आप एक नए आत्मविश्वास के साथ कुछ नई नीतियों को संपन्न करने में जुट जाएंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6
सिंहः
यह समय अपनी दिनचर्या तथा कार्य प्रणाली को व्यवस्थित करने का है। घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कार्यों को अभी स्थगित कर रखने में ही भलाई है। राजनैतिक संबंध तथा जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7
कन्याः
आज किसी खास व्यक्ति के साथ गंभीर विषय पर सकारात्मक चर्चा होगी। जिसकी अनुकूल परिणाम मिलेंगे। तथा अपनी दिनचर्या से हटकर कुछ नई जानकारियां भी हासिल होंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति भी आपका योगदान बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
तुलाः
आज कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां सामने आएंगी, साथ ही कुछ जिम्मेदारियां भी रहेगी। इसलिए यह समय भावुकता के बजाय दिमाग से निर्णय लेने का है। निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर व लाभदायक विचार-विमर्श होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिकः
पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। कोई उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए बाहरी गतिविधियों में भी रुचि लेंगे इससे सामाजिक संस्थाओं में भी आपकी विशेष पहचान बनेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7
धनुः
दिन बहुत सुखद और शांतिपूर्ण व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। घर में नजदीक के संबंधियों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। साथ ही संतान के भविष्य को लेकर कुछ लाभदायक योजनाएं फलीभूत होंगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
मकरः
पिछले कुछ समय से किसी कार्य को लेकर चल रही मेहनत के उत्तम परिणाम मिलने वाले हैं। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों पर सफलता और विजय की प्राप्ति भी होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभः
घर में किसी और विवाह सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आएगा तथा खुशी भरा वातावरण रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे परंतु साथ ही आय की स्थिति भी बेहतर होने से दिक्कत नहीं होगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
मीनः
आज अधिकतर काम समय पर व्यवस्थित हो जाने से खुशी मिलेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित योजनाएं भी बनेगी। युवा वर्ग को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मदद मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी। व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने के लिए आपको समय मिल जाएगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8