आज ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन भरणी नक्षत्र है। चन्द्रमा मेष लेकिन 05:03pm के बाद वृष राशि में रहेंगे। शनि आज कुम्भ राशि में है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।
पढ़ें 25 जून 2022 का राशिफल
मेष – आज दिनचर्या व्यवस्थित और मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगी। कुछ समाधान भी मिलेंगे। जिससे आप अपने आपको फिर ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। युवाओं को करियर संबंधित उपलब्धि मिलने की उम्मीद है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
वृष – किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करके आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा अपने कार्यों में ही मस्त रहें। सफलता मिलने पर यही लोग आपके पक्ष में भी आएंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन – कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बने हुई हैं। घर में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आने की संभावना है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क – अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को फलीभूत करने के लिए उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें, आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आप का समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
सिंह – राजकीय कार्यों को पूरा करने का अनुकूल समय है। साथ ही कहीं से सहयोग भी मिलेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलने से अपने अंदर विश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। पारिवारिक यात्रा भी संभव है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – सामाजिक अथवा राजनैतिक मामलों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपके किसी सराहनीय काम की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की घर और समाज में प्रशंसा होगी। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रोजेक्ट के प्रति मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7
तुला – अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर भरोसा रखें। दूसरों को अपने निजी मामलों से दूर रखें। आपके लिए लाभदायक व खुशी भरी स्थितियां बन रही है। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। नजदीकी संबंधियों के साथ भी मेल मिलाप रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक – आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। युवा वर्ग को भी किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल होने से मन में सुकून रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4
धनु – किसी रिश्ते में नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। समय कुछ मिला-जुला प्रभाव लेकर आ रहा है, परंतु उसे बेहतरीन बनाना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3
मकर – पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है, तो आज उसकी आसानी से हल होने की संभावना है। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग आदि कार्यों में भी उचित समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ – आज का दिन घर की सुख-सुविधा संबंधी कार्य और जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में व्यतीत होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होने से सुकून और राहत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – कुछ खास लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। कई मुद्दों पर बातचीत होगी। कोई खास काम पूरा होने से सुकून मिलेगा। सामाजिक या सोसायटी संबंधी गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा।
जह से थकान हावी हो सकती है। हालांकि आपके आत्मविश्वास व आत्मबल में कोई कमी नहीं आएगी। और स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
अम्बिकापुरसिटी.कॉम: हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को ज्वाइन करें | हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें | ट्विटर पर हमें फॉलो करें | हमारे फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें | हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें |