RAJASTHAN CABINET: राजस्थान में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का हो गया विस्तार………………12 विधायक कैबिनेट मंत्री बने……….10 राज्य मंत्री जिनमें पांच के पास स्वतंत्र प्रभार

राजस्थान में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में शामिल 22 नए मंत्रियों को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आधिकारिक तौर पर मंत्रीपद की शपथ ले ली है।राज्यपाल कलराज मिश्र सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। राजस्थान सरकार में 12 विधायकों को कैबिनेट मंत्री, 5 को स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 5 को राज्य मंत्री बनाया गया है।आइए जानते हैं कि सरकार में किन-किन को मंत्रीपद मिला है।

इन्हें मिली कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी

राजस्थान सरकार में 12 कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।नए कैबिनेट मंत्रियों के रूप में वरिष्ठ मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खिंसवर, राज्यवर्धन सिंह राठौर, बाबू लाल खराड़ी, मदन लाल दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत ने शपथ ली है।इनके अलावा सरकार में जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैया लाल चौधरी और सुमित गोदारा को भी नए कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है।

सरकार में इन्हें बनाया गया राज्यमंत्री

ओटाराम देवासी, मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, कृष्ण कुमार विश्नोई, जवाहर सिंह बेडम ने राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है।इनके अलावा संजय शर्मा, गौतम कुमार दक, झबर सिंह खरा, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी और हीरा लाल नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में मंत्रीपद की शपथ ली है।राज्यपाल मिश्र ने शपथ ग्रहण के बाद सभी नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राजस्थान में भाजपा ने जीती हैं 115 सीटें

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था।3 दिसंबर को आए नतीजों में भाजपा ने 115 सीटें जीतकर सरकार बनाई। अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस को उम्मीद से कम केवल 69 सीटों पर ही जीत मिली और वो सत्ता से बाहर हो गई।15 दिसंबर को भजनलाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।

इसे भी पढ़ें:  NEW YEAR NEW RESOLUTIONS: इन संकल्पों से 2024 का करें स्वागत..............नए तरीके से जीवन की करें शुरुआत

इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!