GRAMMY AWARDS 2024: संगीत की दुनिया में भी छाए प्रधानमंत्री मोदी………ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुआ उनका गीत…….. यहाँ सुनें यह गाना

ग्रैमी अवॉर्ड 2024 के बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस श्रेणी में एबंडेंस इन मिलेट्स गीत को नामांकित किया गया है, ये वही गीत है जिसे लिखने में पीएम मोदी ने फालू और उनके पति गौरव शाह का सहयोग किया था। जी हां, शुक्रवार को आए ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 की लिस्ट में ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ का भी नाम है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगर फाल्गुनी शाह और गौरव शाह के साथ इस गाने को लिखा है। ऐसा पहली बार है जब किसी राजनेता को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी नॉमिनेशन में जगह मिली हो। इस गाने में मिलेट्स फूड यानी बाजरा की खेती और अनाज के तौर पर इसकी उपयोगिता के बारे में बात की गई है।

यहाँ सुनें यह गाना

पीएम मोदी के सुझाव पर वर्ष 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष’ के तौर पर मनाया जा रहा है। पीएम मोदी लगातार देश के मोटे अनाजों को भोजन का मुख्य अंग बनाने पर जोर देते रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी ने दुनिया को मोटे अनाज के फायदों से परिचित कराने के लिए ग्रैमी पुरस्कार विजेता फाल्गुनी शाह और उनके पति गौरव शाह के साथ एक गीत लिखा था। अबंडेंस इन मिलेट्स गीत को ग्रैमी अवार्ड के बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस श्रेणी में नामांकित किया गया है।

अबंडेंस इन मिलेट्स गीत 16 जून को रिलीज हुआ था। इस गीत के रिलीज होने से पहले खुद फाल्गुनी शाह ने ये बताया कि ये गीत पीएम मोदी ने मेरे और मेरे पति गौरव शाह के साथ मिलकर लिखा है। उन्होंने बताया था कि यह गीत अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष का जश्न मनाने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें पीएम मोदी भी नजर आए हैं। फालू के मुताबिक इस गीत की रचना दुनिया में भुखमरी को कम करने और अत्यंत पोषक अनाज की महत्ता को को बताने और जागरुकता बढ़ाने के लिए की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  AUS vs BAN : ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 08 विकेट से हराया.............लीग स्टेज के बाद तालिका में तीसरे स्थान पर रहा ऑस्ट्रेलिया 

ऐसा पहली बार है जब किसी राजनेता…खासकर किसी देश के प्रधानमंत्री को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी नॉमिनेशन में जगह मिली हो। ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ का हिंदी में मतलब “बाजरा में प्रचुरता” से है। ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ का म्यूजिक वीडियो भारत में बाजरा की खेती को दिखाता है। इसमें यह दर्शाया गया है कि बाजरा कैसे भूख को मिटाने में अहम हो सकता है। बाजरा, एक मोटा अनाज होता है और प्रधानमंत्री मोदी दुनियाभर के देशों को मोटा अनाज उगाने व खाने के लिए कई बार कह चुके हैं।

क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!