MANN KI BAAT: प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे करेंगे मन की बात…………111वीं कड़ी में लोगों के साथ अपने विचार करेंगे साझा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 111 वीं कड़ी होगी। श्री मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद ‘मन की बात’ की यह पहली कडी होगी। ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें पीएम देश की जनता के साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं। 

यहाँ देखें लाइव

11 विदेशी भाषाओं में भी होता है मन की बात का ब्रॉडकॉस्ट

मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है।

2014 में पहला मन की बात एपिसोड प्रसारित हुआ था

मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्‍तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्‍ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  NIELIT CERTIFIED COURSE: सरगुजा जिले के इन वर्गों के छात्र-छात्राओं को मिल रहा है निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स करने का मौका.............. आज ही अंबिकापुर में मंजूषा एकडेमी में करें संपर्क

इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!