आईपीएल 2022 की शुरुआत हो चुकी है. आईपीएल में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगे. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत करना चाहेगी, तो दूसरी तरफ ऋषभ पंत दिल्ली की अगुवाई करेंगे. यह मैच आईपीएल के 15वें सीजन का दूसरा मुकाबला होगा और फैंस की निगाहें इस मैच पर टिकी हुई हैं. हर कोई यह जानने की कोशिश में है कि संडे को होने वाले इस मैच का लुत्फ कब और कैसे उठाया जाए. चलिए आपको इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब बता रहे हैं.
कब खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला रविवार यानी 27 मार्च को खेला जाएगा. यह दोनों टीमों का इस सीजन में पहला मैच होगा. यह मैच दोपहर 3:30 बजे से होगा और टॉस 3 बजे होगा.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड
बात दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड मुकाबलों की करें तो अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें मुंबई 16 तो दिल्ली 14 मैचों में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। इन आंकड़ों से साफ होता है कि दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। आईपीएल 2021 में डीसी और एमआई के बीच दो मैच खेले गए थे और दोनों ही बार दिल्ली जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। वहीं मुंबई ने आईपीएल 2020 में दिल्ली को चार मैच हराए थे। दो लीग मैच के साथ एक प्लेऑफ और एक फाइनल मैच में मुंबई ने दिल्ली को हार का स्वाद चखाया था।
किस जगह खेला जाएगा दिल्ली और मुंबई का मुकाबला?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बार कोरोना महामारी की वजह से आईपीएल के सभी मुकाबले महाराष्ट्र के चार स्थानों पर खेले जाएंगे.
दिल्ली और मुंबई की टीमें
दिल्ली कैपिटल्स टीम: पृथ्वी शॉ, टिम सेफर्ट, श्रीकर भरत, ऋषभ पंत (w/c), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, मंदीप सिंह, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव , अश्विन हेब्बर, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल
मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा (सी), ईशान किशन (डब्ल्यू), तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, संजय यादव, टायमल मिल्स, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, फैबियन एलन, बासिल थम्पी, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, अरशद खान
अम्बिकापुरसिटी.कॉम: हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को ज्वाइन करें | हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें | ट्विटर पर हमें फॉलो करें | हमारे फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें | हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें |