DHANTERAS 2023: धनतेरस पर कैसे करें पूजा? …….. जानें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त, और महत्व

हिंदू धर्म में धनतेरस को एक बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ दिन माना गया है। धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा के साथ-साथ धन के देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है। ऐसे में यदि आप धरतेरस पर कुबेर जी को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय अपनाते हैं तो इससे आपको कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।
हिंदू धर्म में कुबेर देव को धन का देवता माना गया है। जिस किसी व्यक्ति पर भी कुबेर की कृपा होती है, उसे आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। धनतेरस पर कुबेर देव की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। ऐसे में आइए धनतेरस के इस शुभ अवसर पर जानते हैं कुबेर जी की पूजा का शुभ समय और उन्हें प्रसन्न करने के उपाय।
कुबेर पूजा का शुभ समय
धनतेरस पर संध्या के समय पूजन करना सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसे में पूजा का मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 से 07 बजकर 45 तक रहने वाला है। इस दौरान आप इस शुभ मुहूर्त में कुबरे देव की पूजा कर सकते हैं।
लगाएं इन चीजों का भोग
धनतेरस के विशेष दिन पर भगवान कुबेर की पूजा के दौरान लौंग, इलायची, कमल गट्टा, इत्र, सुपारी, धनिया और दूर्वा अर्पित कर सकते हैं। यदि आप धनतेरस की पूजा में इन चीजों का भोग लगाते हैं तो इससे आपको कुबेर जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
करें इन मंत्रों का जाप
भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त करने के लिए आप धनतेरस पर इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। मंत्रों के जाप के दौरान अपना मुख दक्षिण दिशा में रखें।
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।
इस तरह करें कुबेर यंत्र स्थापित
धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र स्थापित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। सबसे पहले कुबेर यंत्र का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद पूजा करें और ॐ कुबेराय नम: मंत्र का उच्चारण करें। इसके बाद आप इस कुबेर यंत्र की स्थापना अपने पूजा घर, तिजोरी या कार्यस्थल पर सकते हैं। इससे आपके धन आगमन के द्वार खुलते हैं।
धनतेरस की पूजा की विधि
सबसे पहले घर की सफाई करें, ताकि भगवान् लक्ष्मी आपके घर में आने के लिए तैयार हों.
रंगों से सजावट: घर को रंगीनी देने के लिए फूलों और दीपों का उपयोग करें.
लक्ष्मी पूजा: धनतेरस की रात्रि में मां लक्ष्मी की पूजा करें. धनतेरस के शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें और उन्हें प्रसन्न करने के लिए उपहार चढ़ाएं.
धनतेरस की कहानी सुनें: पूजा से पहले धनतेरस की कहानी सुनना न भूलें, ताकि आप इस त्योहार के महत्व को समझ सकें.
‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’