RAVIVAR DAAN: रविवार के दिन इन चीजों के दान से बढ़ता है मान-सम्मान ……… प्रसन्न होते हैं सूर्य देव

कहा जाता है कि रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा विधि अनुसार करनी चाहिए ऐसा करने से सरकारी नौकरी के योग बनते हैं। इसके साथ ही इस दिन दान करने का भी विधान है जिसके प्रभाव से जीवन के कई कष्टों को आसानी से दूर किया जा सकता है तो आइए जानते हैं –

रविवार का दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। सनातन धर्म में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। मान्यता है कि रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा विधि अनुसार करनी चाहिए, ऐसा करने से सरकारी नौकरी के योग बनते हैं।

रविवार के अचूक उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। इससे भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं। इस दान से जीवन की कई मुश्किलें भी समाप्त होती हैं। साथ ही भगवान सूर्य के आशीर्वाद से जीवन खुशियों से भर जाता है।
रविवार के दिन गुड़ और चावल जल में प्रवाहित करना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से भगवान सूर्य नारायण आप पर सदैव मेहरबान रहते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि रविवार के दिन घर से निकलते वक्त माथे पर लाल रोली का तिलक जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से काम में आ रहीं मुश्किलें चंद दिनों में समाप्त हो जाती हैं। साथ ही कुंडली से अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी खत्म हो जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन तांबे का दान बेहद शुभ माना गया है। इस दान से कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग खुलते हैं। साथ ही सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।

इसे भी पढ़ें:  SBI CLERK RECRUITMENT:  एसबीआई में क्लर्क के 8283 पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन...........इस लिंक से अभी कर दें आवेदन

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी’।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!