ATAL SETU: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु का किया उद्घाटन, 21.8 KM लंबा है यह ब्रिज…….. देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं. अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन किया. 21.8 किलोमीटर लंबे समुद्री पुल को अटल सेतु का नाम दिया गया है. यह दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई (सेवरी और न्हावा शेवा के बीच) से जोड़ेगा और इससे रोजाना लगभग 70,000 वाहनों की आवाजाही की उम्मीद है.

अटल सेतु का निर्माण 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है. यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा और 6-लेन वाला है जो 16.5 किमी लंबा समुद्र के ऊपर और लगभग 5.5 किमी जमीन पर बना है. यह भारत का सबसे लंबा पुल है, जो देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है. यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाले समय को भी कम करेगा. यह मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा. 

इसे भी पढ़ें:  CG: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज का रिजल्ट किया जारी........ राजधानी की ईसानी ने किया टॉप

इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!