CHHATTISGARH: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 25-26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा…………आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा 25 और 26 अक्टूबर को होगा। इस संदर्भ में राज्यपाल रमेन डेका के निर्देशानुसार, राजभवन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रपति के दौरे के लिए सभी तैयारियों पर चर्चा की गई। राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार ने बैठक का नेतृत्व किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राष्ट्रपति मुर्मु के दौरे के मुख्य कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान रायपुर और भिलाई के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के दीक्षांत समारोहों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

  • एम्स रायपुर
  • एन.आई.टी. रायपुर
  • आई.आई.टी. भिलाई
  • पं. दीनदयाल स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान आयुष विश्वविद्यालय

सचिव श्री यशवंत कुमार ने इन सभी संस्थानों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समय पर पूरी हों तैयारियां: निर्देश

बैठक में रायपुर और दुर्ग जिला प्रशासन के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग को राष्ट्रपति के दौरे के लिए समय पर सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। राज्य प्रोटोकॉल के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि सभी व्यवस्थाएं प्रोटोकॉल के अनुसार हों।

बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  PANCHANG: 12 अक्टूबर 2024 का पंचांग...........बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा आज...…....पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत

इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!