CHHATTISGARH: मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो और मस्कट का किया अनावरण…………बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की दिखी झलक

बस्तर ओलंपिक 2024 का लोगो बस्तर की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। इसमें बस्तर की अद्वितीय कला और धरोहर की झलक दिखाई देती है, जो इस आयोजन को स्थानीय पहचान और गर्व से जोड़ती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह आयोजन बस्तर की पहचान को और मजबूत बनाएगा और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देगा।

पहाड़ी मैना और वन भैंसा बने बस्तर ओलंपिक के मस्कट
इस वर्ष के बस्तर ओलंपिक का मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ और ‘वन भैंसा’ को बनाया गया है। ये दोनों वन्य जीव बस्तर की प्राकृतिक धरोहर का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस क्षेत्र के वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश देते हैं।

वन्य जीव संरक्षण के प्रति समर्पित मस्कट
बस्तर ओलंपिक का यह मस्कट क्षेत्र के वन्य जीवों के संरक्षण और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है। पहाड़ी मैना और वन भैंसा जैसे जीव बस्तर की जैव विविधता का अभिन्न हिस्सा हैं, जिनकी सुरक्षा और संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस मस्कट का चयन किया गया है।

वरिष्ठ नेता और मंत्री रहे मौजूद
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना समर्थन और योगदान देने का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  CHHATTISGARH: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा की दीं शुभकामनाएं...........गौवंश की सुरक्षा व सेवा का संकल्प लेने की अपील की

इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!