CHHATTISGARH: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के तुरंत बाद लेंगे हाई लेवल मीटिंग……. नक्सल विरोधी अभियान की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम 5 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक लेने वाले है। अब खबर आ रही है की कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद हाई लेवल मीटिंग लेंगे।

बता दें अन्य कार्यक्रम स्थगित कर शाम को हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। नक्सल विरोधी अभियान की मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे। कैबिनेट के तुरंत बाद मंत्रालय में ही शाम को हाई लेवल मीटिंग होगी। हाई लेवल मीटिंग में प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।

कयास लगाया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में महतारी वंदन योजना और रसोई गैस सब्सिडी पर फैसला हो सकता है। हालांकि बैठक का एजेंडा अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। सरकार की ओर से सभी मंत्रियों को रायपुर पहुंचने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा के बजट सत्र से पहले हो रही इस बैठक में सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। वहीं, कैबिनेट में मोदी की गारंटी को पूरा करने की चर्चा होगी।

इसे भी पढ़ें:  SURGUJA SAMBHAG: मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु संविदा स्वीकृत पदों में नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित......... अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024

क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!