CHHATTISGARH: कल से शुरू हुआ नौतापा. . . . प्रदेश में आज लू चलने की संभावना

दोस्तों के साथ इस समाचार को शेयर करें:

प्रदेश में कल से नौतपा शुरू हो गया है। इसका असर पूरे छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। नौतपा का असर सबसे ज्यादा मध्य छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ में आज लू चलने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 30-40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के जांजगीर जिले का सक्ती सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अम्बिकापुरसिटी.कॉम: हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को ज्वाइन करें | हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें | ट्विटर पर हमें फॉलो करें | हमारे फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें | हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें |

 

इसे भी पढ़ें:  Showbox: IN10 Media का शोबॉक्स’ बना देश का नंबर 1 म्यूजिक चैनल........... आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करके दी बधाई

इसे भी पढ़ें