ASSEMBLY ELECTION 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सरगुजा में 80.18 प्रतिशत हुआ मतदान…………देखिये वोटिंग के जिलेवार आंकड़े

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के 70 सीटों में मतदान संपन्न हो गया है। 70 विधानसभा सीटों के 958 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। 3 दिसंबर को सभी के भाग्य का फैसला होगा। वोटिंग को लेकर निर्वाचन आयोग ने आंकड़ा जारी किया है। 2018 में इन 70 सीटों में 76.69% वोट पड़े थे।

छत्‍तीसगढ में 70 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण के चुनाव में 75 दशमलव शून्‍य-आठ प्रतिशत मतदान किया गया। सबसे अधिक दमदात्री जिले में 84 प्रतिशत मतदान और सबसे कम रायपुर जिले में 65 दशमलव चार-पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। विधानसभा वार सबसे अधिक खरसिया विधानसभा क्षेत्र में 86 दशमलव पांच-चार प्रतिशत और सबसे कम पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र रायपुर शहर में 55 दशमलव नौ-तीन प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

देखिये वोटिंग के जिलेवार आंकड़े

  • सूरजपुर- 80.12
  • सरगुजा- 80.18
  • बलरामपुर- 83.46
  • कोरिया- 81.79
  • जशपुर- 77.27
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- 78.43
  • बालोद- 82.79
  • बलौदाबाजार – भाटापारा – 74.81
  • बेमेतरा – 77.39
  • बिलासपुर – 67.35
  • धमतरी – 84.23
  • दुर्ग – 71.59
  • गरियाबंद- 82.62
  • गौरेला पेण्ड्रा मरवाही – 78.27
  • जांजगीर-चांपा- 72.04
  • कोरबा – 74.08
  • महासमुंद- 80.48
  • मुंगेली- 67.62
  • रायगढ़- 83.92
  • रायपुर- 65.45
  • सक्ति – 71.43
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़- 74.58

अब तक जो वोटिंग के आंकड़े आए हैं उसमें धमतरी जिले में सबसे अधिक मतदान हुआ है। वहीं रायपुर जिले में सबसे कम मतदान हुआ है। हालांकि ये अंतिम आंकड़े नहीं है। वोटिंग परसेंटेज में और बढ़ोतरी हो सकती है।

दूसरे चरण में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (पाटन), विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत (सक्ती), उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव (अंबिकापुर), गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू (दुर्ग ग्रामीण) और रवींद्र चौबे (साजा) सहित राज्य के आठ मंत्रियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया।

इसे भी पढ़ें:  WORLD CUP 2023: आकाश में होगी विजेता की ताजपोशी.............महेंद्र सिंह धोनी के साथ ये सभी कप्तान सुनाएंगे अपना संस्मरण...........बिखरेगा संगीत का जादू

भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव (लोरमी), नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (जांजगीर-चांपा), केंद्रीय जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह (भरतपुर-सोनहत-एसटी), सांसद गोमती साय (पत्थलगांव-एसटी), वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (रायपुर दक्षिण), अजय चंद्राकर (कुरुद) और पुन्नूलाल मोहिले (मुंगेली) दूसरे चरण में प्रमुख उम्मीदवार हैं।

error: Content is protected !!