IND vs BAN: कानपुर में भारी बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल रद्द………एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी

भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच बारिश से प्रभावित हो जा रहा है।भारी बारिश के कारण जहां पहले दिन केवल 35 ओवर का खेल हो पाया था, वहीं दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं खेली जा सकी।दोपहर में अम्पायरों ने दूसरे दिन का खेल रद्द करने की घोषणा कर दी। अब केवल 3 दिन का खेल बचा है।

समय से पहले होटल लौट गए खिलाड़ी

सुबह दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान तो पहुंचे थे, लेकिन बारिश के कारण पूरा मैदान कवर्स से ढंका नजर आया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे खिलाड़ी वापस होटल लौट गए।बीच में कुछ देर के लिए बारिश रुकी भी थी, लेकिन मैदान में पानी भरा होने से खेल नहीं हो सका।इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे बारिश शुरू होने के बाद अम्पायरों ने मैच रैफरी के साथ चर्चा करने के बाद खेल रद्द करने की घोषणा कर दी।

पहले दिन हुआ था केवल 35 ओवर का खेल

मैच के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश को शुरुआती झटका लग गया था, लेकिन उसके बाद बारिश की आंख मिचौली चलती रही। ऐसे में दोपहर 3 बजे बाद अम्पायरों ने खेल खत्म करने की घोषणा कर दी।उस समय तक बांग्लादेश ने 107/3 का स्कोर बना लिया था। मामिनुल हक (40*) मुश्फिकुर रहीम (6*) क्रीज पर मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें:  PANCHANG: 28 सितम्बर 2024 का पंचांग.........अक्तूबर में आने वाले है नवरात्रि, दशहरा, दिवाली जैसे बड़े त्योहार...…....पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत

इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!