AMBIKAPUR: संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय ने अतिथि व्याख्याता हेतु अनंतिम सूची जारी की…………….इस तिथि तक कर सकते है दावा आपत्ति

संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय, सरगुजा अम्बिकापुर (छ.ग.) ने अतिथि व्याख्याता हेतु अनंतिम सूची जारी की है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा अम्बिकापुर के विश्वविद्यालय शिक्षण विभागान्तर्गत जैव प्रौद्योगिकी, फार्म फारेस्ट्री, कम्प्यूटर साइंस, एवं प्रयोजनमूलक हिन्दी विषय के लिए दिनांक 03.09.2024 द्वारा विज्ञापन जारी कर दिनांक 10.09.2024 तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे।
निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों का परिक्षण करने के पश्चात् अनंतिम सूची तैयार की गई है। इस संबंध में गुणानुक्रम अनुसार अंतरिम सूची में दावा आपत्ति दिनांक 08.10.2024 तक आमंत्रित है।
दावा आपत्तियों का निराकरण कर अन्तिम सूची का प्रकाशन दिनांक 14.10.2024 को किया जायेगा। यह अनंतिम सूची है, वाणिज्य एवं रसायन शास्त्र विषय विश्वविद्यालय में नहीं होने के कारण प्राप्त आवेदनो को सूची में सम्मिलित नहीं किया गया है।
सूची उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देश के अनुसार बनाई गई है। दावा आपत्ति के निराकरण के पश्चात् 14.10.2024 को अंतिम सूची जारी की जाएगी। अभ्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद ही चयन सूची जारी की जावेगी।
ऐसे अभ्यार्थी जिन्होंने अध्यापन अनुभव की अवधि में पीएच.डी/एम.फिल. उपाधि अर्जित की है। उनको इस हेतु ली गई अनुमति का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।