PARIS OLYMPICS 2024: अमन सहरावत ने कुश्ती में दिलाया भारत को कांस्य पदक……………..आज पहलवान रितिका हुड्डा से होगी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद……………..अदिति-दीक्षा पर भी रहेगी नजर
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कुश्ती में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने कांस्य पदक जीत लिया है।उन्होंने प्यूर्टो रिको के पहलवान डेरियन टोई क्रूज को 57 किलोग्राम भारवर्ग में 13-5 से हरा दिया। यह भारत का इस ओलंपिक में पांचवां कांस्य और कुल छठा पदक है। इस ओलंपिक में कुश्ती में भारत ने यह पहला पदक अपने नाम किया है।केवल 21 वर्षीय सहरावत का यह पहला ही ओलंपिक था। आज भारत को पेरिस ओलंपिक के 15वें दिन महिला पहलवान रितिका हुड्डा से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद रहेगी साथ ही आज गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर व्यक्तिगत वर्ग में चुनौती पेश कर रही हैं।
रितिका से होगी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
आज भारत को पेरिस ओलंपिक के 15वें दिन महिला पहलवान रितिका हुड्डा से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद रहेगी जो फ्री स्टाइल 76 किग्रा के प्री क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। रितिका का अंतिम 16 दौर में सामना हंगरी की बेर्नाडेट नागी से होगा। अगर वह इस चुनौती को पार करने में सफल रहीं तो इसी दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। सेमीफाइनल जीतने पर वह देश के लिए पदक कर सकती हैं।
अदिति और दीक्षा से प्रभावित करने की उम्मीद
गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर व्यक्तिगत वर्ग में चुनौती पेश कर रही हैं। अदिति और दीक्षा फिलहाल काफी पीछे चल रही हैं, लेकिन इन दोनों से ही वापसी करने की उम्मीद है। दीक्षा ने टोक्यो ओलंपिक में प्रभावित किया था और वह पदक जीतने के करीब पहुंच गई थीं। भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक में चार कांस्य और एक रजत सहित पांच पदक जीते हैं।