AMBIKAPUR: अंबिकापुर के आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य डॉ. बृजेश पाण्डेय को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार……………2018 में राज्यपाल पुरस्कार से भी किए जा चुके हैं सम्मानित

इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, ब्रह्मपारा अंबिकापुर के प्राचार्य डॉ. बृजेश पाण्डेय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु चयनीत किया गया है। देश के कुल 50 शिक्षकों में डॉ. बृजेश पाण्डेय छत्तीसगढ़ से इस बार अकेले शिक्षक हैं, जिन्हें इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनीत किया गया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी चयनित शिक्षकों की सूची के मुताबिक देशभर से 50 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करेंगी। पुरस्कार के तौर पर 50 हजार रुपये नगद, रजत पदक और योग्यता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

बीते 36 वर्षों से अविभाजित मध्यप्रदेश व सरगुजा में शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित और नवाचार में अग्रणी रहने वाले डॉ. बृजेश पाण्डेय 1987 से शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। डॉ. बृजेश पाण्डेय सरगुजा के पहले आत्मानंद स्कूल अम्बिकापुर के संस्थापक प्राचार्य भी हैं।

इसे भी पढ़ें:   RASHIFAL: 28 अगस्त 2023 का राशिफल- जाने कैसा रहेगा आज का दिन......... और किस राशि की चमकेगी किस्मत

श्री पाण्डेय 2020 से आत्मानंद स्कूल अम्बिकापुर के प्राचार्य के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन के डीएव्ही मॉडल स्कूल व स्वामी आत्मानंद स्कूल के संस्थापक प्राचार्य के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में पहले से ही ख्यातिलब्ध शिक्षक डॉ. बृजेश पाण्डेय वर्ष 2018 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्होंने सरगुजा में महत्त्वकांक्षी प्रयास आवासीय वद्यिालय में सेवाएं देने के साथ-साथ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के को-आर्डिनेटर के रूप में भी सफल भूमिका निभा रहे हैं।

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनीत डॉ. बृजेश पाण्डेय के साथ पूरे देश में कुल 156 शिक्षकों को अंतिम प्रतस्पिर्धा के लिए चुना गया था, जिसमें देश से कुल 50 शिक्षक इस पुरस्कार के लिए पात्र पाए गए। छत्तीसगढ़ से डॉ. पाण्डेय के अलावा कुल तीन शिक्षकों की प्रवृष्टि भेजी गई थी, जिसमें अध्यापन के साथ-साथ अलग-अलग 26 से अधिक बिंदुओं पर मूल्यांकन किया गया।

अंबिकापुर निवासी डॉ. बृजेश पांडेय 1987 से शिक्षक का दायित्व निभा रहे हैं और 2007 से प्राचार्य की भूमिका में हैं। इसके अलावा वह संयुक्त संचालक कार्यालय अंबिकापुर में सहायक संचालक, जिला मिशन समन्वयक की भी भूमिका निभा चुके हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी वीना पांडेय शिक्षिका हैं। बेटा तुषार पांडेय बालको कंपनी में मैनेजर हैं और बेटी डा. सुप्रिया आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं।

इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
इसे भी पढ़ें:   PANCHANG: 28 अगस्त 2023 का पंचांग: सावन का आखिरी सोमवार आज..........महादेव को प्रसन्न करने के लिए इस विधि से करें पूजा........... पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत
इसे भी पढ़ें:   RASHIFAL: 28 अगस्त 2023 का राशिफल- जाने कैसा रहेगा आज का दिन......... और किस राशि की चमकेगी किस्मत

क्या आपने इसे पढ़ा

error: Content is protected !!