CHHATTIGARH: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों के लिए की बड़ी घोषणा……………….इन भर्तियों में मिलेगा सीधा फायदा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के अग्निवीर जब भारतीय सेना में अपनी सेवा के पश्चात वापस आएंगे तो छत्तीसगढ़ सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में आरक्षक, वन सेवा में वन रक्षक और जेल प्रहरी इत्यादि पदों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीरों को इसके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश हमारी सरकार शीघ्र ही जारी करने जा रही है।

कैसे मिलेगा फायदा

अग्निवीर स्कीम के नियमों के मुताबिक 4 साल तक ट्रेनिंग और ड्यूटी करने के बाद, कार्य कुशलता के आधार पर 25% सैनिकों को सेवा में कंटिन्यू रखा जाएगा। बाकी के सैनिकों की सेवाएं खत्म कर दी जाएगी। इन्हीं युवाओं को छत्तीसगढ़ में फायदा मिलेगा। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी युवाओं को अब सरकार आरक्षण की सुविधा दी रही है। आरक्षण कितना होगा इसे लेकर एक गाइडलाइन सरकार जल्द जारी करेगी।

छत्तीसगढ़ से 870 अग्निवीर

इंडियन आर्मी ने छत्तीसगढ़ से 870 कैंडिडेट्स को सिलेक्ट किया था। यह भर्ती दिसंबर 2023 में जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित की गई थी। सेना भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में 5532 कैंडिडेट ने भाग लिया था। इसमें अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए युवाओं का चयन हुआ है।

1 लाख अग्निवीरों की हो चुकी है भर्ती

इंडियन आर्मी में अभी तक 1 लाख अग्निवीर शामिल किए जा चुके हैं। यह जानकारी AG लेफ्टिनेंट जनरल सी.बी. पोनप्पा ने रविवार 21 जुलाई को दी। उन्होंने कहा कि 70 हजार अग्निवीरों की यूनिटों में पोस्टिंग हो चुकी है। इनमें करीब 200 महिलाएं भी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि साल 2024-25 के लिए 50 हजार वैकेंसी निकाली गई हैं। इसकी प्रक्रिया जारी है।

इसे भी पढ़ें:  PARIS OLYMPICS 2024: ओलंपिक के इतिहास में भारत ने मुक्केबाजी में जीते हुए हैं कुल 3 पदक.................... इस बार पेरिस ओलंपिक में ये भारतीय मुक्केबाज पेश करेंगे चुनौती 

पूर्व अग्निवीरों को CISF, BSF में 10% आरक्षण

अग्निवीर पर केंद्र सरकार के फैसले के 2 साल बाद CISF और BSF ने 11 जुलाई को पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने का ऐलान किया। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही नियम लागू किए जाएंगे। BSF डीजी नितिन अग्रवाल और CISF डीजी नीना सिंह ने यह जानकारी दी। दरअसल 18 जून 2022 को गृह मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें कहा था कि CAPF और असम राइफल्स में पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण दिया जाएगा। CAPF के अंतर्गत BSF, CRPF, ITBP, SSB और CISF ऑर्म्ड आती हैं।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!