AMBIKAPUR:आचार्य विद्यासागर जी के अवतरण दिवस पर अंबिकापुर प्रामाणिक पाठशाला द्वारा कंबल किया गया वितरण……….बच्चों ने बढ़-चढ़ कर किया सहयोग

आचार्य विद्यासागर जी महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रामाणिक पाठशाला समूह ने शहर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम समाज सेवा और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित था, जो आचार्य विद्यासागर जी के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित है।

प्रामाणिक पाठशाला के बच्चों ने उत्साहपूर्वक इस सेवा कार्य में भाग लेते हुए अपने हाथों से कंबल वितरित किए। ठंड के मौसम में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर आई मुस्कान ने इस प्रयास की सार्थकता को दर्शाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल समाज सेवा को बढ़ावा देना था, बल्कि बच्चों में करुणा और सेवा भावना को भी प्रोत्साहित करना था।

पाठशाला की संचालित करने वाली महिला समूह ने कहा, “आचार्य विद्यासागर जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर हमारे बच्चे आज धर्म और सेवा के मार्ग पर चल रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व का विषय है।”

यह पाठशाला हर सप्ताहांत को संचालित होती है, जहां बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और समाज सेवा का महत्व भी सिखाया जाता है। जैन महिला समूह द्वारा संचालित इस पाठशाला ने अवतरण दिवस पर यह आयोजन करके धर्म और समाज सेवा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर आचार्य समयसागर जी महाराज और गणिनी प्रमुख आर्यिका मां ज्ञानमति माताजी का भी अवतरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का समापन आचार्य विद्यासागर जी के प्रेरणादायक विचारों और समाज के प्रति दायित्व निभाने के संकल्प के साथ हुआ।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!