पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर व यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल शुक्रवार को स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात डीएसपी श्री कामता सिंह दीवान, यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको एवं यातायात शाखा अम्बिकापुर के अधिकारियों द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
जागरूकता शिविर में बताया गया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं वाहन चालक की लापरवाही, तेजगति, वाहन चलाते समय, मोबाइल फोन का उपयोग, नशा का सेवन तथा यातायात नियमों का पालन न करने के कारण हो रही है। दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत जरूरी है। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में आमजनों के द्वारा घायलों को त्वरित उपचार हेतु सहयोग व संसाधन का उपयोग करते हुए प्राथमिक उपचार करने वाले व्यक्तियों के लिए प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपये दी जाती है। शहर के व्यस्तम क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना से बचने के लिए यातायात व्यवस्था को बनाए रखने की अपेक्षा की गई।

अम्बिकापुरसिटी.कॉम: हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को ज्वाइन करें | हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें | ट्विटर पर हमें फॉलो करें | हमारे फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें | हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें |